CTET NCERT EVS CHAPTER 1, Day 2nd

 Hello दोस्तों, अब CTET की तैयारी करना होगा और भी आसान क्यूंकि अब यहाँ आपको मिलेंगा NCERT की सभी किताब का निचोड़, वो भी चैप्टर वाइज |

तो कल हमने भारत में पाए जाने वाले विभिन्न जानवरों व् उनसे सम्बंधित कुछ खास तथ्य के बारे में बातें की थी आज उसी के आगे से शुरू करते हैं अगर अपने वो चैप्टर नही पढ़ा है तो पहले उसे जरुर पढ़े

यहाँ क्लिक करें - CTET NCERT EVS CHAPTER 1


CHAPTER - 1, Day 2nd

सांप / Snake

  • हमारे देश में केवल 4 तरह के ही जहरीले सांप होते हैं इनके नाम है - नाग, करैत, दुबोइया, तथा अफाई 
  • जब सांप किसी को काटता है तो उसके दो खोखले जहर वाले दांतो से उस व्यक्ति के शरीर में जहर चला जाता है |
  • इस जहर से बचने के लिए उस व्यक्ति को सिरम नाम की दवाई दी जाती है जो सांप के जहर से ही बनाई जाती है
  • सांप के दांत नुकीले होते हैं लेकिन वह अपने शिकार को चबाकर नहीं खाता बल्कि पूरा निगल जाता है
  • सांप के बाहरी कान नहीं होते वह जमीन पर हुए कंपन को ही सुन पाता है
  • सपेरों को कालवेलिया भी कहते हैं कालवेलिया नाच में सांप जैसी मुद्राएं होती है
लंगूर / Baboon –

  • जंगल में ऊंचे पेड़ पर बैठा लंगूर अपने पास आती मुसीबत को देखकर एक खास आवाज निकाल कर अपने साथियों को संदेश देता है और उन्हें चौकन्ना करता है।
  • मगरमच्छ के छोटे छेद जैसे कान होते हैं लेकिन आसानी से दिखाई नहीं देते हैं
  • छिपकली के भी छोटे छेद जैसे कान होते हैं
  • मछलियां खतरों की चेतावनी एक दूसरे को बिजली तरंगों से देती है
  • डॉल्फिन भी अलग-अलग तरह की आवाज निकालती है और एक दूसरे से बात करती है
  • गिलहरी के दांत हमेशा बढ़ते रहते हैं दांतो से काटने और कुतरने के कारण इनके दांत घिस जाते।
  • बिल्ली के दांत नुकीले होते हैं जो मांस को फाड़ने और काटने के काम आते हैं
  • गाय के आगे के दांत पत्तों को काटने के लिए होते है और पीछे के दांत चपटे और बड़े होते हैं जो घांस चबाने के लिए होते हैं

जानवर

  • जानवरों की खाल पर जो डिजाइन होते हैं वह उनके बालों के रंग के कारण होते हैं
  • दिन में जागने वाले जानवर आमतौर ही देख पाते हैं
  • रात में जागने वाले जानवर हर चीज को सफेद और काली ही देखते हैं
  • बहुत से जानवर किसी खास मौसम में लंबी गहरी नींद में चले जाते हैं जैसे छिपकली
  • कुछ जानवर तूफान या भूकंप आने के कुछ समय पहले अजीब हरकतें करने लगते हैं जंगलों में रहने वाले लोग समझ जाते हैं कि कुछ बुरा होने वाली है
  • जानवरों में भी देखने सुनने और महसूस करने की शक्ति होती है
  • वैज्ञानिकों का मानना है कि कई जानवरों की अपनी पूरी भाषा है
  • जिन जानवरों के बाहरी कान व शरीर पर बाल होते हैं वे बच्चे देते हैं
  • जिन जानवरों के बाहरी कान व शरीर पर बाल नहीं होते वे अंडे देते हैं
  • स्तनधारियों की विशेषताओं में इनके शरीर पर बाल का पाया जाना और कान के मध्य भाग में तीन अस्थियो मेलियन, इनकस व स्टेपस का पाया जाना प्रमुख है
  • यदि कुछ प्रजातियों को छोड़ दे तो लगभग सभी स्तनधारी वर्ग के जंतु बच्चे देते हैं तथा जिन जानवरों में यह नहीं पाए जाते है वे अंडे देते हैं।

घास / Grass –

  • घास का पौधा जितना जमीन के ऊपर होता है उससे कहीं ज्यादा जमीन के अंदर फैला हुआ होता है घास की जड़े बहुत मजबूत होती है इन्हें खुरपी से खोद कर निकाला जा सकता है

बरगद / Banyan –

  • बरगद के पेड़ की लटकन उसकी जड़े होती है ये टहनियों से निकलती है और बढ़ते बढ़ते जमीन के अंदर चली जाती है |
  • यह जड़े मजबूत खम्बो की तरह पेड़ को सहारा देती है |

रेगिस्तानी ओक / Desert Oak –

  • ऑस्ट्रेलिया में रेगिस्तानी ओक पेड़ पाया जाता है जिसकी ऊंचाई 11 से 12 फीट होती है और इसकी पत्तियां बहुत कम होती है |
  • इसकी जड़ें जमीन के अंदर 250 से 300 फीट तक जाती है जब तक पानी तक ना पहुंच जाए |
  • यह पानी पेड़ के तने में जमा होता रहता है जब कभी इस इलाके में पानी नहीं होता या पानी की कमी पड़ जाती है तो वहां के लोग इसके तने के अंदर पतला पाइप डालकर पानी निकाल लेते हैं |

निपेन्थिस / Nipenthis –

  • निपेन्थिस नामक पौधा इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, और भारत के मेघालय में पाया जाता है |
  • यह पौधा कीड़े-मकोड़े और छोटे जीवों का शिकार करता है |
  • यह पौधा लंबे घड़े जैसा दिखता है जिसके ऊपर पत्ती का ढक्कन लगा होता है और इसमें से खुशबू निकलती हैं जिसकी वजह से कीड़े मकोड़े उसके अंदर फंस जाते हैं |
  • निपेन्थिस पौधे को घटपर्णी पौधा भी कहा जाता है
अगर आपको ये क्लास अच्छी लगी हो तो एक कमेंट जरुर करें जिससे हमे प्रेरणा मिलती है और अच्छा काम करने की, धन्यवाद